पुनीता मिश्रा बनी मानवाधिकार की उत्तर प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष

राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत के राष्ट्रीय महानिदेशक प्रशासन जे एन विश्वकर्मा पूर्व आईएएस,राष्ट्रीय निदेशक विधि जस्टिस के के शर्मा पूर्व न्यायाधीश व प्रमुख सचिव न्याय उत्तर प्रदेश शासन के संरक्षण में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीशर्मा निरंकारी की सहमति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश कुमार शर्मा के द्वारा कुमारी पुनीता मिश्रा को राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत की उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ इकाई का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिम्मेदारी लेते हुए पुनीता ने समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार,शोषण,भय,बाल उत्पीड़न,महिला शोषण,पुलिस उत्पीड़न व मानवाधिकार हनन जैसी जघन्य घटनाओं के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की और संघ के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने की मुहिम छेड़ने का संकल्प लेते हुए यह अभियान जन जन तक पहुंचा कर संगठन विस्तार का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीशर्मा निरंकारी ने मिश्रा के विचारों का सम्मान करते हुए धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *