पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। कांग्रेस भवन में आज शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रफीक रैनी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके द्वारा किए गए कार्यों की भरपाई कोई नहीं कर सकता। वह देश की आर्थिक नीतियों के निर्माता थे।”

जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा, “डॉ. साहब के निधन से देश ने एक महान आर्थिक व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने हमेशा देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।”

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, अल्पसंख्यक पूर्व अध्यक्ष जैनुलाब्दीन खान, हरिराम वर्मा, अजय रस्तोगी, मोहम्मद शरीफ (सेवादल), मोहम्मद रिजवान शरीफ (सेवादल), इरफान भाई, राजू भाई, जाकिर, हरिराम वर्मा, तैयब, धर्मराज सिंह, शहजादे मेवाती, इरशाद, प्रतीक रस्तोगी, मानती रस्तोगी, मोहम्मद अहमद फारुकी, और ज्ञानचंद श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *