रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में रमेश बिधूड़ी पर मुकदमा दर्ज करने और उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “आधी आबादी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समीर खान, प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, जैनुल आब्दीन खान, विनय त्रिपाठी रमन, अविनाश मिश्रा, अरविंद शुक्ला, राज बहादुर सिंह, जमील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष पंकज चौधरी, धर्मराज सिंह, आनंद कुरील, खेमराज, हरीराम वर्मा, ओम प्रकाश सोनकर, राजेंद्र सोनकर, भगौती प्रसाद सोनी, अवसार अहमद, अब्दुल्ला खान राजू, सेवादल के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि रमेश बिधूड़ी का बयान न केवल आपत्तिजनक है बल्कि महिलाओं का भी अपमान है, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



