पूर्व सैनिक विजय सिंह करगिल का माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर किया गया स्वागत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देष पर कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा के सभागार में कारगिल युद्ध के प्रतिभागी और युद्ध भूमि में असाधारण प्रदर्शन कर तीन तीन गोली झेलने वाले श्री विजय सिंह कारगिल का स्वागत जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व मे माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र ओढ़ा कर किया गया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि विषम परिस्थितियों में लड़े गए कारगिल युद्ध में हमारे 527 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी और हमारे 1400 जवान घायल हुए थे
इसी कड़ी में गोंडा जनपद के जवान श्री विजय सिंह कारगिल जिन्होंने तीन गोली झेल कर अपनी वीरता साबित की
आज कांग्रेस कार्यलय में ऐसे अशाधारन वीर का सम्मान करना हम सब के लिए गर्व की बात है
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री विजय सिंह कारगिल ने युद्ध भूमि के अपने संस्मरणों को बताया कैसे लड़े कैसे घायल हुए और किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा
स्वागत समारोह में जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, विनय प्रकाश त्रिपाठी चांद खान सभासद शाहिद अली कुरेशी, अनंत लाल कुलदीप, अविनाश मिश्रा अरविंद शुक्ला ने विजय सिंह कारगिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सुखी दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपने विचार रखे।



