जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने किया पृथ्वीनाथ मंदिर के विकास कार्यों का निरीक्षण, पर्यटन विभाग के प्रयासों की समीक्षा की
*प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

जिले के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निरीक्षण किया। मंदिर के रखरखाव और सौंदर्यीकरण में हुए बदलावों की सराहना करते हुए, जिलाधिकारी ने कार्यों की गहनता से समीक्षा की। उनके साथ पर्यटन विभाग की समन्वयक वंदना पांडे भी उपस्थित रहीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्देश्य यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें एक साफ-सुथरा और सौंदर्यपूर्ण वातावरण प्राप्त हो सके। मंदिर का धार्मिक महत्व और पर्यटन की दृष्टि से इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों का संरक्षण और उन्हें विकसित करने की दिशा में किए जा रहे इन कार्यों को स्थानीय प्रशासन के प्रयासों के रूप में सराहा जा रहा है, जो जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। khrgup पृथ्वीनाथ महादेव का है पौराणिक महत्व होने के नाते इसका पर्यटन सुधार किया जाना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *