बजाज शुगर कुन्दरखी ने किया 2023-24 पेराई सत्र का सम्पूर्ण गन्ना भुगतान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोण्डा। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, कुन्दरखी ने पेराई सत्र 2023-24 के दौरान खरीदे गए गन्ने का सम्पूर्ण मूल्य किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चीनी मिल ने पेराई सत्र के दौरान कुल 85.19 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था, जिसका वाजिब मूल्य 3 अरब 10 करोड़ 7 लाख रुपये है। यह राशि किसानों के बैंक खातों में पूरी पारदर्शिता के साथ भेजी जा चुकी है। बजाज चीनी मिल के इकाई प्रमुख पीएन. सिंह ने बताया कि पिछले पेराई सत्र का सम्पूर्ण भुगतान समय पर पूरा कर लिया गया है और इस सप्ताह से नए पेराई सत्र 2024-25 में खरीदे गए गन्ने का भी भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *