जिपं सदस्य की एक, प्रधान की एक, बीडीसी 3 व वार्ड मेंबर की 69 सीटें निर्विरोध
वार्ड मेंबर के 73 में से एक पर होगा चुनाव तीन सीटें रहेंगी खाली
गोण्डा। जिला पंचायत सदस्य की एक, प्रधान की 7, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 5 व वार्ड मेंबर की 73 सीटों के लिए गतिमान चुनाव प्रक्रिया के लिए गुरूवार खास दिन रहा। 86 सीटों के लिए दाखिल 127 पर्चों में से 12 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान छोड़ते हुए चुनाव से अपने पर्चे वापस ले लिए हैं। ऐसे में जिपं सदस्य की एक, प्रधान की एक, बीडीसी 3 व वार्ड मेंबर की 69 सीटें निर्विरोध घोषित हो गई हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि बीडीसी के दो, प्रधान के 6, वार्ड मेंबर के एक सीट के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इन सीटों पर एक से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान 6 सितम्बर को होगा और वोटों की गिनती 8 सितम्बर को की जाएगी।
क्षेत्र पंचायत के लिए यहां होगा चुनाव : बभनजोत ब्लॉक के पिपरा महिम बीडीसी सीट के दोनो प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रह गए हैं ऐसे में यहां पर चुनाव मतदान के जरिए 6 सितम्बर को होगा। मनकापुर ब्लॉक के कुड़वा जंगली में एक प्रत्याशी ने मैदान छोड़ दिया ऐसे में अब चार प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बाकी बचे हैं।
प्रधान पद के लिए यहां होगा चुनाव : पण्डरी कृपाल ब्लॉक के दत्तनगर विसेन गांव में आठ उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। यहां से एक भी पर्चा नही ंउठाया गया है। झंझरी ब्लॉक के प्रधान पद के लिए सभी नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। वजीरगंज के प्रधान पद परसिया ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें से तीन ने पर्चे उठा लिए अब चुनाव मैदान में पांच लोग आमने सामने ताल ठोंकेगे। मनकापुर ब्लॉक के करनपुर राजा में दा प्रत्याशियों में से दो ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार ही बाकी बचे हुए हैं। कटराबाजार ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया था जिसमें से दो ने अपना पर्चा उठा लिया है। अब दो लोग चुनाव में आमने सामने हैं। वजीरगंज के रामपुर खरहटा में 6 मे ंसे 4 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा उठा लिया है। अब दो लोगों के बीच चुनावी घमासान होगा।
वार्ड मेंबर की एक सीट के लिए होगा चुनाव : वजीरगंज ब्लॉक के परसिया ग्राम पंचायत के वार्ड मेंबर के एक सीट पर पर चुनाव मतदान के जरिए होगा यहां दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रामपुर खरहटा के वार्ड नम्बर छह की सीठ एक भी नामांकन नहीं होने के कारण खाली रह गई है। रुपईडीह ब्लॉक के देवरिया कला गांव के वार्ड मेंबर की एक सीट पर चुनाव पर्चा दाखिल नहीं होने के कारण रिक्त रह गई है। झंझरी ब्लॉक के पण्डरी शंकर गांव में वार्ड मेंबर की एक सीट पर्चा दाखिल नहीं होने के कारण रिक्त रह गई है।
ये हो गए निर्विरोध : जिला पंचायत सदस्य मुजेहना द्वितीय से खुशबू यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। तरबगंज की परियांवा ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए रीता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।



