भाजपा सरकार के 8 वर्ष पर कांग्रेस ने किए 8 सवाल
गोंडा में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने की प्रेस वार्ता
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मंडल मुख्यालयों पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार से आठ सवालों पर जवाब मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय क्यों होता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि योगी सरकार में किसान और मजदूर बदहाल क्यों हैं? भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कैसे चरम पर पहुंच गया?
सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का राज्य प्रायोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “जीरो टॉलरेंस” की बात करने वाली सरकार में अपराध चरम पर है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं इतनी बदहाल क्यों हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरावट की ओर क्यों बढ़ रही है?
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने सिद्दीकी का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।
प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, शिव कुमार दुबे, पूर्व प्राचार्य बृजेश द्विवेदी, पूर्व प्रत्याशी अरशद खान लोदी, रमा कश्यप, सुभाष पांडे, सगीर खान, प्रद्युम्न शुक्ला, रफी रैनी, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, विनय त्रिपाठी, चांद खान, अब्दुल सईद, महबूब अहमद एडवोकेट, जमील अहमद, इरशाद खान, वसीम सिद्दीकी, अजय रस्तोगी, बेबी मिश्रा, शादाब खान एडवोकेट, शाहिदा अंजुम, निशा खातून, दद्दन पाण्डेय, के टी तिवारी, अनीस नाना, हरीराम वर्मा, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



