प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता 

Gonda

*संविधान दिवस पर मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ*

*संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मियो ने ली शपथ*

Gonda News ::

– रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। वहीं अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। एडीएम ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताया कि आज ही के दिन हमारा संविधान अधिनियमित, अंगीकृत किया गया था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। आज के दिन ही हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। उन्होंने कहा कि संविधान ही है जो हमें स्वतंत्र देश के एक स्वतंत्र नागरिक की भावना का अनुभव कराता है। संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमें हमारे अधिकार देते है | वहीं, स्कूल और कॉलेजों में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुए। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने अम्बेडकर चौराहे पर स्थित अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर सीआरओ महेश प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *