*महिलाओं का सशक्त कर रहा मिशन शक्ति अभियान: डीएम*
*मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलाधिकारी ने योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से की चर्चा*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं व बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य, स्पॉन्सरशिप योजना, पति की मृत्युपरांत महिला पेंशन की लाभार्थी बालिकाओं व महिलाओं सहित अन्य विभागों की महिला अथवा बालिका लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं व महिलाओं की चुनौतियाँ पर चर्चा की और उनके समाधान को लेकर सम्बन्धित को निर्देशित किया। महिलाओं व बालिकाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती शर्मा ने कहा कि उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान वर्ष 2020 से चलाया जा रहा है। वर्तमान में मिशन शक्ति 5.0 का संचालन हो रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं सक्शक्तीकरण करना व उन्हें स्वावलम्बी बनाना है। इस अभियान के तहत लोगों को महिला व बालिका सुरक्षा, सम्मान व स्वालम्बन को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा, नीलम सरोज, पंकज कुमार राव, सिद्धनाथ पाठक आदि मौजूद रहे।



