*सदस्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई*
*-महिला ग्राम प्रधान, महिला शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ की बैठक*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News :
उप्र राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य ऋतु शाही द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई की गई। विभिन्न प्रकार से पीड़ित 20 महिलाओं द्वारा सदस्य के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें 6 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। जबकि 14 मामलों में आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। मा० सदस्य ने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को सहानुभूति पूर्वक सुना जाय, तथा तत्परता से आवश्यक कार्यवाही भी की जाय। महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण में देरी न की जाय। इसके बाद उन्होंने पोर्टरगंज स्थित बालिका गृह का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि आवासित बालिकाओं के खान पान और स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखा जाय।
उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर संस्था अधीक्षिका व कर्मी बेहद ध्यान दें। निरीक्षण के बाद मा. सदस्य ने सर्किट हॉउस में महिला ग्राम प्रधान, महिला शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी महिला व बच्चों के प्रति सजग रहें। महिला सशक्तिकरण के लिये चलाई जा रही मिशन शक्ति के बारे में भी अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करे। साथ महिला कल्याण विभाग के साथ ही अन्य विभागों द्वारा महिला व बच्चों से संबंधित संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार के साथ ही पात्रों को उनका लाभ दिलाये।

इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी विश्वमित्र, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जेपी यादव, संरक्षण अधिकारी चंद्र मोहन वर्मा, सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा, ऋचा तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज राव, सिद्घनाथ पाठक, सीडीपीओ नीतू रावत, सहित महिला प्रधान, महिला शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *