*मिशन शक्ति: टॉक शो विथ ऑयडलस कार्यक्रम आयोजित*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा सरस्वती नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में ‘टाक सो विथ ऑयडलस’ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तर पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली बालिकाओं/महिलाओं का उदाहरण देते हुए छात्राओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा आगे चलकर अपने सपनों को साकार करने व उससे देश की सेवा करने की बात रखी गयी। कुछ छात्राओं ने आईएएस, न्यायाधीश, चिकित्सक, एडवोकेट, गायक, अथवा शिक्षक बनने की बात रखी। परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा व केन्द्र प्रशासक चेतना सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सभी पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई पर ध्यान दें। शिक्षा ही किसी भी मुकाम को प्राप्त करने का उचित माध्यम है। कार्यक्रम में मिशन शक्ति का संदेश पहुँचाया गया व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का पम्पलेट वितरित किया गया। श्री मिश्रा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, 181 व पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ आरती श्रीवास्तव, वाईस प्रिंसीपल डॉ नीलम छाबड़ा, डॉ आशु पांडेय, डॉ सीमा श्रीवास्तव, डॉ मौसमी सिंह, डॉ साधना गुप्ता, डॉ . कंचनलता पांडेय, डॉ प्रियंका तिवारी, डॉ नीतू सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कंचन सिंह, केस वर्कर निधि त्रिपाठी, सुपरवाइजर माखन लाल तिवारी, केस वर्कर हितेश भारद्वाज, केस वर्कर मुकेश भारद्वाज, एक्शन ऐड से जिला समन्वयक विजय शुक्ला, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अलका सिंह एवम वली मोहम्मद सहित छात्राएं मौजूद रही।



