*गोंडा जिले में पंजीकृत राजनीतिक दलों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस*
▪️ *गोंडा में पंजीकृत राजनीतिक दलों को निर्वाचन अधिकारी ने भेजा कारण बताओ नोटिस*
▪️ *मान्यता विहीन राजनीतिक दलों पर निर्वाचन विभाग की सख्ती, नोटिस जारी*
▪️ *25 सितंबर तक राजनीतिक दलों को थमाए जाएंगे कारण बताओ नोटिस*
▪️ *गोंडा व तरबगंज तहसील के तीन राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News

*गोंडा 24 सितंबर 2025* – मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर गोंडा जिले में पंजीकृत राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा व तरबगंज ने आदेश जारी किया है।
अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा गोण्डा व तरबगंज तहसील पंजीकृत लेकिन मान्यता प्राप्त न होने वाले राजनीतिक दलों से संबंधित नोटिस की प्रतियां उनके पते पर उपलब्ध कराते हुए उसकी पावती रसीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

*गोंडा जनपद में जिन दलों को यह नोटिस उपलब्ध कराया जाएगा, उनके नाम इस प्रकार हैं–*
आम जनता पार्टी (इंडिया) – पता: पीछे रानीपुरवा प्राइमरी स्कूल, जानकी नगर, पोस्ट – बस स्टॉप, गोंडा।

सम्राट अशोक सेना पार्टी – पता: हाउस नं. 1546, ग्राम व पोस्ट बेलसर, तहसील तरबगंज, गोंडा।

विश्व मानव समाज कल्याण परिषद – पता: ग्राम व पोस्ट – चंदापुर, वजीरगंज, गोंडा।

निर्देशानुसार संबंधित राजनीतिक दलों को यह नोटिस विशेष वाहक के माध्यम से 25 सितंबर 2025 तक उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इसकी प्रतियां तहसील मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *