18 दिसंबर को विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 18 दिसंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा, “वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। सरकार जनता की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। राहुल गांधी, देश के एकमात्र नेता हैं, जो सड़क से लेकर संसद तक आम जनता की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं और इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा घेराव का आयोजन किया गया है। कांग्रेस के सभी सदस्यों को बड़ी संख्या में इसमें हिस्सा लेना चाहिए।”
पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह और पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने सभी विधानसभा प्रत्याशियों, एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिला/शहर पदाधिकारियों से भारी संख्या में पहुंचकर इस घेराव को सफल बनाने की अपील की।
प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, महिला अध्यक्ष रामा कश्यप, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, शहर अध्यक्ष रफी रैनी, पीसीसी सदस्य जलील खान, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, तववाज खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, जैनुल आब्दीन खान, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव, अविनाश मिश्रा, रघुपति त्रिपाठी, निजाम हाशमी, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, राजेश सिंह, मोबिन खान, अब्दुल्ला खान, शहजादे मेवाती, डॉ. जफर अशफाक, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी, मोहम्मद अहमद फारुकी, तैय्यब अली, राकेश, इफ्तिखार अंसारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक आगामी विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारी और उनकी प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है। सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 18 दिसंबर को सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट नजर आए।



