मोटर दुर्घटना अधिकरण में लंबे समय से रिक्त आशुलिपिक पद पर चयनित हुए प्रदीप कुमार सिंह
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। मोटर दुर्घटना अधिकरण गोंडा में लंबे समय से खाली चल रहे आशुलिपिक के पद पर चयन कर लिया गया है। सिविल कोर्ट से हाल ही में फरवरी माह में सेवानिवृत्त हुए प्रदीप कुमार सिंह को इस पद के लिए चयनित किया गया है।

चयन समिति के सदस्य एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) आर.सी. भारतीय ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च को हुए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के उपरांत परिणाम घोषित किया गया। जिसमें प्रदीप कुमार सिंह का चयन आशुलिपिक पद के लिए किया गया।

गौरतलब है कि मोटर दुर्घटना अधिकरण में आशुलिपिक का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था, जिससे यहां के कामकाज में दिक्कतें आ रही थीं। आशुलिपिक की नियुक्ति से अब पीड़ितों के दावों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *