प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता
Gonda News ::
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवीपाटन मंडल प्रभारी शुशील पासी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक कर आगामी दिनो में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमाें पर चर्चा करते हुऐ सभी से उत्साह पूर्वक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।
जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने माल्यार्पण कर प्रभारी का स्वागत किया।
प्रभारी सुशील पासी ने कल 14 जनवरी से राहुल गांधी की शुरु हो रही भारत न्याय यात्रा के अवसर पर सभी कांग्रेस जनों को मशाल जुलूस निकालकर कर नैतिक समर्थन का निर्देश देने के साथ ही 18 जनवरी को लखनऊ में आयोजित जोनल कमेटी की बैठक में शामिल होने का आवाहन भी किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, शहर अध्यक्ष रफीक रेनी, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला,अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे जिला उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी, दिलीप शुक्ला, शुक्ला प्रसाद शुक्ला,महासचिव अरविंद शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, तैय्यब चौधरी, अविनाश मिश्रा, शहर अल्पशंख्यक अध्यक्ष वसीम खान, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चंद्र श्रीवास्तव, धर्म राज सिंह, राकेश राना, सभासद शाहिद अली कुरेशी , महिला अध्यक्ष रमा कश्यप, विकाश पांडेय, सलीम कुरेशी, जीतेश शर्मा, शिवेंद्र शर्मा, ओपी शर्मा, अबसार अहमद, सहित तमाम कांग्रेस जनों ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का वादा किया।



