रूपईडीह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न, चार दिन में बूथ कमेटी गठन का मिला निर्देश
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा।
कांग्रेस भवन सभागार में आज जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने की, जबकि रूपईडीह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में कुल 14 बूथ मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि जिन बूथों पर अब तक कमेटी का गठन नहीं हो पाया है, वहां के मंडल अध्यक्ष चार दिन के भीतर कमेटी बनाकर उसकी सूची ब्लॉक अध्यक्ष को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों के अनुरूप किया जाना है।
जिला अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और भरोसा जताया कि सभी पदाधिकारी समय से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठनात्मक मजबूती से कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्षों को संगठित रूप से कार्य करने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा कि रूपईडीह ब्लॉक ने संगठनात्मक कार्य में तेजी दिखाई है, इसी तर्ज पर अन्य ब्लॉकों को भी मंडल अध्यक्षों की बैठक कर बूथ सूची तैयार करनी चाहिए, जिससे गोण्डा जिला प्रदेश में संगठन सृजन में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।
बैठक को शुक्ला प्रसाद शुक्ला, इरशाद अहमद, ओम प्रकाश शर्मा, वाजिद अली और राजेश सिंह ने भी संबोधित किया।
बैठक में मंडल अध्यक्षों में दया शंकर चतुर्वेदी, मेवाराम तिवारी, ननके तिवारी, बजरंगी पांडे, अजमत अली, राजकुमार पाठक, नंद किशोर तिवारी, मंसूर अली, शिवकुमार कुरील, नजमा, इस्तियाक खान, ननके पासवान और इल्तिफाक हुसैन शामिल रहे।
इस मौके पर नबी बक्स, जानकी देवी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



