प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता

जेल अधीक्षक सहित विशिष्ट समाज सुधारक हुए सम्मानित- स्त्री आर्य समाज

Gonda News ::
स्त्री आर्य समाज मालवीय नगर वार्षिक उत्सव समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल कारागार सुपरीटेंडेंट प्रमोद कुमार सिंह को स्त्री आर्य समाज की ओर से वैदिक विद्वान आचार्य विवेक शास्त्री एवं आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने वैदिक पटुका अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश एवं महर्षि द्विजन्म शताब्दी समारोह का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया जेल सुपरिंटेंडेंट ने स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत महर्षि को नमन करते हुए कहा गोंडा जेल में काकोरी नायक राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का फांसी के पूर्व अंतिम वाक्य “मै मरने नहीं जा रहा बल्कि पुनः आजाद भारत में जन्म लेने जा रहा हूं”ऐसा जज्बा राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत महापुरुष में ही होते हैं राष्ट्ररक्षा से लेकर सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए महर्षि ने अद्वितीय कार्य किया हम सभी उनके सिद्धांतों पर चलकर जीवन को सार्थक बना सकते हैं जेल को सुधार गृह बताते कारागार में शासन प्रशासन की ओर से महिला,पुरुष बंदियो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने आत्मनिर्भरता एवं प्रायश्चित के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है
प्रधाना अनीता राजपाल एवं सभा संचालक विवेक आर्य ने चार दिवसीय समारोह में आए हुए वैदिक विद्वानो द्वारा ज्ञान की गंगा में गोते लगाते श्रोताओं का आभार व्यक्त किया
जिला आर्यप्रतिनिधि सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य स्त्री आर्य समाज की अनीता राजपाल मीना गुप्ता आभा आर्य प्रमिला जायसवाल मीना गुप्ता सुमन तिवारी उर्मिला त्रिपाठी दिव्यांशी मोहिनी यज्ञ सैनी आदि को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वैदिक पटुका अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश एवं महर्षि की 200वी जन्मजयंती पर महर्षि के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प गीत के माध्यम से गोरखपुर से आई मीरा गुप्ता द्वारा सभी को सम्मानित किया प्रातःयज्ञ पूर्ण आहुति उपरांत विशिष्ट सम्मानित सदस्या/पूर्व कोषाध्यक्ष माया मिश्रा,अंबिका देवी को समाज में सराहनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेटकर मीना गुप्ता आभा आर्य एवं अन्य सदस्यों ने सम्मानित किया
इधर आर्य वीर दल जिला संचालक अमर दीक्षित ने कंबल, मयंक सरन आर्य ने महर्षि चित्र, इ०अरविंद गुप्ता अनिल सोम प्रकाश आर्य वीरेंद्र गुप्ता भानु प्रकाश ने रामनामी चद्दर एवं भूपेंद्रआर्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर मॉडल स्मृति चिन्ह भेटकर सभी को अयोध्या धाम में आने का अक्षत देकर न्योता देते हुए सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में डॉ राजेश पांडे रहे।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश आर्य संतोष-बालवीर श्री०बंदना- आलोक सक्सेना डॉ पवन शुक्ला बड़गांव आर्य समाज मंत्री शिवम एडो०मनोहर लाल खत्री,आर्य कुमार लक्ष्मण द्वारा वैदिक साहित्य प्रदर्शनी समारोह के आकर्षण का केंद्र रहा दिव्यांशी आर्या ने व्यवस्था संचालन का दायित्व बखूबी निभाते हुए कहा समाज का वार्षिक उत्सव हर वर्ष अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस 23 से 26 दिसंबर तक मनाया जाता है जिसमें राष्ट्रीय स्तर के वैदिक विद्वानों के माध्यम से महर्षि के विचारों से समागम के माध्यम से श्रोताओं को जीवन में पुरुषार्थ करने का सुअवसर प्राप्त होता है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *