प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता
Gonda News ::
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई मुजेहना का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन बीआरसी सभागार मुजेहना में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र जी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया ।इसके बाद चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश गौतम और चुनाव पर्यवेक्षक कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने सन्गठन की रीति नीति के अनुसार चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न करवाई।एकल नामांकन होने के कारण अध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा ,मंत्री प्रेम प्रकाश सोनकर, कोषाध्यक्ष काली प्रसाद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।ततपश्चात शेष पदों पर निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई इसमें संगठन मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र विश्वकर्मा ,उपाध्यक्षगण शैलेंद्र प्रताप, ऊषा वर्मा,संयुक्त मंत्रीगण हरि शंकर रावत, प्रीति यादव,मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहिद,आडिटर परमजीत प्रसाद,सोशल मीडिया प्रभारी शादाब खान मनोनीत किए गए।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए संगठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे देश सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन हैं पूरे देश मे पंद्रह लाख से अधिक सदस्यता है।यह सन्गठन शिक्षक,शिक्षार्थी एवं समाज के हितों का चिंतन करने वाला एकमात्र सन्गठन है। शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु सन्गठन का नेतृत्व सतत प्रयत्नशील रहा है।उन्होंने शिक्षकों से अधिकारों की लड़ाई के साथ ही कर्तव्य पालन पर जोर देने का आव्हान किया।इस अवसर जिला महामंत्री अवधेश कुमार सिंह,संगठन मंत्री हंसराज वर्मा , जिला संयुक्त मंत्री भास्कर दूबे, मीडिया प्रभारी आनंद सिंह ,निवर्तमान मुजेहना ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ,रूपईडीह ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य मणि पाण्डेय, इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रामराज, मंत्री अभय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, नारायण दास, जंग बहादुर, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, शांभवी पांडे,मोनिका वर्मा, नवल किशोर पांडेय, चंद्र शेखर वर्मा, जुग्गी लाल वर्मा, शिव चन्द्र वर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार वर्मा, अमित कुमार सिंह, राकेश बुनकर, राय साहब, विनय कुमार, मेवा लाल यादव, अभिषेक गोयल, हरि मोहन यादव, आलोक कुमार तिवारी, शिव शेखर यादव अनिल कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, तरुण वर्मा सहित ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रही।



