प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता

समाज वादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी गुब्बारे मे आग से झुलसे युवकों को 5 लाख की मदद

Gonda News ::
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये त्वरित सहायता दी। 3 फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए 10 युवकों इलाज के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद भेजी, बताते चलें की सपा सूरज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से 10 लोगों के जलने की खबर दी थी जिसपर उन्होंने तत्काल प्रत्येक 10 युवक के लिए इलाज हेतु 50-50 हज़ार रुपए भेजने का काम किया। सूरज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले भी ऐसे कई मौके पर जनपद के लोगों की मदद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर 2 लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर 1 लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर 2 लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर 1 लाख, इमिलया में सर्पदंश से मरे युवक को 1 लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को 2 लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का भी काम किया है। पार्टी के नेता सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ पहुँच कर पीड़ितों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दे दी गयी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *