अलीगढ़ शहर की सामाजिक संस्था हैंड्स फ़ॉर संस्था को रॉबिनहुड आर्मी संस्था के माध्यम से सूचना मिली कि एक 14 वर्षीय बच्चे नाम शेखर कुमार निवासी बिहारी नगर अलीगढ की हाथ की हड्डी 5 दिन पहले स्कूल से आते समय टूट गयी थी। बच्चा दर्द से परेशान है। मीडिया प्रभारी विशाल मर्चेन्ट के अनुसार संस्था की टीम जब बच्चे के घर पहुँची तो देखा कि शेखर एक टूटे फूटे घर में दर्द से तड़प रहा था। माता पिता लाचार थे। अपने बच्चे का उपचार कराने में असमर्थ हैं। पिता शादियों में बैंड में लगी लाइट उठाने का काम व दिन में कबाड़े का काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। घर में सही से खाने पीने व सोने के लिये जगह भी नहीं है। बहुत छोटा संकुचित सा झोंपड़ा है। परिवार के इस बुरे वक्त में सभी रिश्तेदारों ने भी बात करना बंद कर दिया। संस्था ने तत्काल बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए बच्चे के हाथ की सर्ज़री कराने का निर्णय लिया है। बच्चे का डॉक्टर द्वारा चेकअप करा दिया गया है। ईश्वर की कृपा से और आप सभी के आशीर्वाद से बहुत जल्द ही शेखर स्वस्थ हो जाएगा। शेखर कक्षा 6 का छात्र है और पढ़ने में भी होशियार है। आगे संस्था उसकी पढ़ाई में भी सहायता करने का प्रयास करेगी।
उपस्थित सदस्य:-सुनील कुमार संस्थाध्यक्ष,दीपक खन्ना,शिवम माहेश्वरी, भुवनेश शर्मा आदि रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *