**नरसिंह नारायण पांडे तीसरी बार बने ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष**

 

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News ::

गोंडा, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ देवीपाटन मंडल कमेटी के चुनाव में एक बार फिर से नरसिंह नारायण पांडे को मंडल अध्यक्ष चुना गया है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनका लगातार तीसरा कार्यकाल उनके नेतृत्व और कर्मचारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि आनंद सिंह को मंडल महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

इस निर्वाचन का निर्णय मंडल के चारों जनपदों के जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के प्रस्ताव पर लिया गया, जिसमें नरसिंह नारायण पांडे को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद, नरसिंह नारायण पांडे ने विश्वास जताया कि वे आगे भी कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही मंडल कमेटी का पूर्ण गठन कर अन्य पदों पर भी मनोनयन किया जाएगा।

इस नियुक्ति पर गोंडा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष पडरी कृपाल श्री प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखन लाल पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष बवन जोत धर्मेंद्र वर्मा, और ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्वाचन ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों के लिए एक नई दिशा और आशा की किरण लेकर आया है, जिसमें मंडल के सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *