*👉जनपद में 196 नव नियुक्त लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र*
*जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, तथा सांसद प्रतिनिधि गोण्डा ने लेखपालों को दिया नियुक्ति पत्र*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News ::
शासन के निर्देशानुसार बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के नव नियुक्त 100 लेखपालों को जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, तथा सांसद प्रतिनिधि गोण्डा ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के 100 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पर वितरित किया गया है इसके साथ ही शेष नवनियुक्त लेखपालों को तहसील मुख्यालय से नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनपद के चारों तहसीलों से 25-25 लेखपालों को जिला पंचायत सभागार में बुलाया गया था जिन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है।
लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री ने ऐसे ही कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिसका लाइव प्रसारण भी सभागार mप्रदेश के सभी जनपदों में देखा गया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर अवनीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव, तथा तहसीलदार तरबगंज, तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



