डीएम नेहा शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पंचायत उपचुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर गहमागहमी देखी गई। डीएम नेहा शर्मा ने बहादुरा ग्राम पंचायत सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
परसपुर विकास खंड के परेटा ग्राम पंचायत में अनुसूचित महिला प्रधान पद के लिए मतदान हो रहा है, जहां 803 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा नवाबगंज विकास खंड के बहादुरा ग्राम पंचायत में भी प्रधान पद के लिए मतदान जारी है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि मतदान सायं 5 बजे तक चलेगा। वहीं, ब्लॉक मुख्यालय से मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को बैलट पेपर और बैलट बॉक्स देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था।



