संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस में मंथन, निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी: नसीमुद्दीन सिद्दीकी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News

गोंडा।
देवीपाटन मंडल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस भवन गोंडा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने की। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रभारी देवीपाटन मंडल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ पूर्व विधायक मीता गौतम, जो फ्रंटल संगठन की समन्वयक हैं, विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं उनकी कमेटियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी एवं उनकी टीम तथा वार्ड अध्यक्षों की प्रगति का भी जायजा लिया गया। संगठन की मजबूती को लेकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्पष्ट संदेश दिया कि “जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं, उन्हें हटाकर नए व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। संगठन में शिथिलता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

पूर्व मंत्री ने पार्टी के मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे से मीडिया प्रबंधन की जानकारी भी ली और संवाद के आधुनिक तरीकों पर जोर दिया। बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं मीता गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक में अनेक प्रमुख कांग्रेसी नेता शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, एआईसीसी सदस्य अरशद लोदी, प्रदुम्न शुक्ला, रमा कश्यप, डिंपल सिंह, अब्दुल रहमान, ब्लॉक अध्यक्ष कामेश्वरी प्रसाद मिश्रा, अफजल मास्टर, अर्जुन वर्मा, महबूब खान एडवोकेट, वाजिद इरशाद अहमद, जैनुलाबदीन खान, अरविंद शुक्ला, जीतेश शर्मा, वाजिद अली, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, रफीक रैनी, मुजीब अहमद, अवधेश दुबे, राजेश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह, डॉ. राज बहादुर सिंह, वेद प्रकाश सिंह, वसीम, लक्ष्मी देवी प्रजापति, विजय बहादुर, राकेश सिंह राणा, शकील अहमद, सलीम कुरैशी, निसा खातून, टी एन फारूकी, आशा मिश्रा, हरीराम वर्मा, शहजादे मेवाती, पंचम राम कोरी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *