इस एक मात्र ज़िन्दगी में किसी के काम आये तो क्या कहना।
हमें तो इस इंसान की दुनियाँ में इंसान का बन के रहना।

अलीगढ़: हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था अपने मानव सेवा के ध्येय को प्रमाणित करने का निरंतर प्रयास करती रहती है। मीडिया प्रभारी विशाल मर्चेन्ट के अनुसार आज इसी श्रृंखला में दिनाँक 24 मार्च 2022 को संस्था ने विश्व क्षय दिवस पर क्षय रोग से ग्रसित 101 मरीज़ों को गोद लिया। जोकि अपने आप में एक मील का पत्थर है। संस्था इन सभी क्षय रोगीयों के पौष्टिक आहार, दवाइयां व नियमित जाँच आदि का इनके स्वस्थ होने तक पूरा ध्यान रखेगी। साथ ही संस्था क्षय रोग उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगी ताकि आम जनता में इस रोग के बारे में जो भी भ्रांतियां हैं वो ख़त्म हो सके। संस्थाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि संस्था के सभी संरक्षक, सहयोगियों व सदस्यों के सहयोग और आशीर्वाद से संस्था अपने मानव सेवा के हर उद्देश्य को पूरा करेगी। *डॉ०डी०के वर्मा जी ने कहा की टी०बी० वो मरीज़ जिनकी गले मे गांठ हो जाती है उनका उपचार होमियोपैथी मै सबसे बेहतर है इसी के साथ उन्होंने प्रशासन इसे आग्रह किया की टी०बी०मुक्त भारत अभियान मे होमियोपैथी को भी जोड़ा जाए।

उपस्थित सदस्य: सुनील कुमार, राहुल वशिष्ठ, डॉ डीके वर्मा, विशाल मर्चेन्ट, चिराग कुमार,भुवनेश शर्मा,नीरज रानी,विवेक अग्रवाल,दीपक खन्ना,रमेश चंद ,सत्यनारायण दीक्षित,अजय सिंह चौधरी,जितेंद्र वार्ष्णेय,हितेश छाबड़ा,सतीश शर्मा,अनिरुद्ध शर्मा(अन्नू),जॉली मामा और आप सभी का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *