प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता 

 

Gonda News :
कांग्रेस भवन में आज पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर मल्हार कौन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही सम्राट अकबर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जयंती मनाई गई। उपरोक्त कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस भवन में एक बैठक आहूत की गई जिससे संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें। 2024 लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण अंचलों में खास तौर से दलितों के बीच में जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से मिले जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताने के लिए दलित संवाद कार्यक्रम का जगह-जगह आयोजन किए जाने पर विचार हुआ जहां-जहां कार्यक्रम नहीं हुए हैं वहां उन स्थानों पर जरूर संवाद स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सगीर खान शहर अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, महिला अध्यक्ष रमा कश्यप विनय प्रकाश त्रिपाठी, सभासद शाहिद अली कुरेशी, अरविंद शुक्ला, हरिराम वर्मा जितेश शर्मा राजू सेवादल, जर्नेयल हयात, आरिफ कुरैशी सहित तमाम कांग्रेस उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *