प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता 

*किसानों का क्रय केंद्रों पर एडीएम ने माला पहनाकर स्वागत किया*
*मंडी के क्रय केंद्र के तौल कांटे की एडीएम व डिप्टी आरएमओ ने पूजा कर शुरू करायी खरीद*

Gonda News : मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा और डीएम नेहा शर्मा के निर्देशन में जिले मे धान की खरीद शुरू हो गई है। एडीएम सुरेश सोनी और डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने मंडी के क्रय केंद्र के तौल कांटे की पूजा अर्चना करते हुए खरीद की शुरुआत करायी।


किसानो का केंद्र पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। किसान रामबहादुर से 69 कुंतल धान की खरीद करते हुए केंद्र का संचालन शुरू किया गया। पहले दिन छह क्रय केंद्रों पर धान खरीदा गया। पहले दिन होने के कारण किसान केंद्रों पर खरीद से जुड़े पूछताछ करने पहुचे।

 

डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि जिले में धान खरीद शुरू हो गई है। किसान अपना पंजीकरण कराकर केंद्रों पर धान बेचें। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को इस संबंध में जानकारी दें। इस बार जिले में एक लाख 60 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। कॉमन धान 2183 रुपये प्रति कुंतल और ए-ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल है। अब तक 1943 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें 1288 किसानों का सत्यापन हो चुका है।.
मंडी सचिव मुकेश जायसवाल ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *