प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता

Gonda News: गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। चौदह नवंबर बाल दिवस के दिन शासन द्वारा विशेष अवकाश घोषित किए जाने के कारण आज बच्चों व शिक्षकों ने चाचा नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूल स्टाफ ने बच्चों के लिए केक व उपहार स्वरूप सभी बच्चों के लिए पेन की व्यवस्था की थी। बच्चे चाचा नेहरू का जन्म दिन मनाए जाने व केक काटे जाने से बहुत खुश दिखे। बच्चों ने ‘चाचा नेहरू की जीवनी लिखो इनाम पाओ’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तमाम सारे बच्चों ने चाचा नेहरू का जीवन परिचय लिखने के साथ ही उनका आकर्षक चित्र भी बनाया। प्रतियोगिता में अमन कुमार, सुषमा, खुशनाज, अंकित,आनिका, अंशिका, चांदनी, अजय,रामू, शिवम्, संगीता, चांदनी यादव, रिया शर्मा, माधुरी, उन्नति, अर्चना, रुमा, ज्योति, लक्ष्मी, पूनम यादव, वृजमोहन, महिमा, ताज मोहम्मद, मनीष, रुबी, करन बनर्जी, सूरज, दीपक प्रजापति, भूमिका, विशाल, आकृति, संध्या वर्मा,अमन भारती, अंशिका, करन, सितारा, प्रिंस मौर्य आदि बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक बलजीत सिंह कनौजिया ने रसोइयों रवीन्द्र कुमार, सावित्री देवी, सरोज देवी व संवारी देवी को दीवाली के उपलक्ष में उपहार स्वरूप शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक राम अनुज, शताब्दी वर्मा, सुरेश कुमार,अमर ज्योति, चित्रावती मौर्य आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *