प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता 

स्वच्छता के क्षेत्र में बतौर मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) किए गए कार्यों के लिए मिला सम्मान

– 01 साल में 35 से ज्यादा अभियान चलाकर बदली थी प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की स्वच्छता की तस्वीर

Gonda News । जिलाधिकारी नेहा शर्मा को राष्ट्रीय मल कीचड़ और सेप्टेज प्रबंधन (एनएफएसएसएम) गठबंधन के स्वच्छता हॉल ऑफ चेंज में जगह दी गई है। बतौर मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश, स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने यह सम्मान “महिलाओं और समुदाय द्वारा संचालित सफाई” वर्ग में प्रदान किया गया है।

बता दें, आईएएस नेहा शर्मा ने प्रदेश में मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश पद की जिम्मेदारी एक साल के लिए संभाली थी। इस दौरान, उन्होंने 35 से ज्यादा सफल अभियानों का संचालन किया। इनमें, वर्षों से इकट्ठा कूड़े के ढ़ेरों को समाप्त करने के लिए चलाया गया प्रतिबद्धः 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ आरम्भ अभियान, प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ विरासत अभियान, सार्वजनिक शौचालयों को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान के साथ ही स्वच्छ ढाबा, 10तक डोर टू डोर, स्वच्छ त्योहार जैसे बड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

इन अभियानों के माध्यम से जहां प्रदेश के नगरों की स्वच्छता की तस्वीर को बदलाव लाने का काम किया। वहीं, स्वच्छता के इस महाभियान में लाखों लोगों की जनभागीदारी भी सुनिश्चित की। यह अभियान मील का पत्थर साबित हुए हैं।

हड़को ने किया था सम्मानित

यह पहली बार नहीं है जब आईएएस नेहा शर्मा द्वारा स्वच्छता के क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। इससे पूर्व बतौर मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) कार्य करते हुए आईएएस नेहा शर्मा द्वारा संचालित स्वच्छ विरासत अभियान को भी राष्ट्रीय स्तर पर हडको अवार्ड 2022-23 से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।

संवेदनशील व्यक्तित्व के साथ सख्त प्रशासक

बतौर जिलाधिकारी फिरोजाबाद, रायबरेली, कानपुर नगर की कमान संभाल चुकी नेहा शर्मा वर्तमान में जिलाधिकारी गोंडा के पद पर कार्यरत हैं। 12 जून 2023 को उन्होंने इस जिम्मेदारी को संभाला। कुछ ही समय में उन्होंने जनपदवासियों के दिल में जगह बना ली है। तेज तर्रार प्रशासन और संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में उनकी पहचान है। वह समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जानी जाती हैं।

इसके अलावा नारी सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर हमेशा काम करती रही हैं। कानपुर में इन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों में जमकर काम किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *