प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता
Gonda News ::
जनपद मुख्यालय के जानकीनगर स्थित वन्देमातरम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवम् प्रश्नमंच का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अथिति के रूप में सहदेव सिंह प्रधानाचार्य , सुभाष इंटर कॉलेज उमरीबेगमगंज, विद्यालय प्रबंधक डॉ ओपी मिश्र , प्रधानाचार्य प्रमेश मिश्र,आमंत्रित अथिति के रूप में राजीव मिश्रा (टॉमसन इंटर कॉलेज), सरिता गुप्ता विज्ञान अध्यापक, पवन कुमार गुप्ता प्रधानाध्यापक, डॉ सीके सिंह विज्ञान अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य पंकज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक मंजू मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, नीतू मिश्र, अजय कुमार शुक्ला, अर्चना भास्कर, रीतू पाठक एवम् अभिभावकों की ऊर्जापूर्ण उपस्थिति रही। प्रश्नमंच के 25 राउंड के पश्चात् आर्यभट्ट एवम् सर सी वी रमन टीम को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर होमी जहांगीर भाभा, ए पी जे अब्दुल कलाम एवम् वीर बाल साहनी टीम संयुक्त रूप से रही। तृतीय स्थान पर डॉ हरगोविंद खुराना एवम् थॉमस अल्वा एडीसन टीम रही। मॉडल प्रदर्शनी में कार्तिकेय मिश्र कक्षा 9, तेजस्वी शुक्ला कक्षा 5 संयुक्त प्रथम, संजू गुप्ता कक्षा 10 द्वितीय एवम् अनुभव शुक्ला कक्षा 9, नितेश त्रिपाठी कक्षा 9 व अनन्या मिश्रा कक्षा 5 संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में अभिषेक शुक्ला कक्षा 5 एवम नैतिक शुक्ला कक्षा 7 संयुक्त प्रथम , मान्या चतुर्वेदी कक्षा 4 एवम आरंभ गोस्वामी कक्षा 7 संयुक्त द्वितीय एवम् दुर्गेश सिंह कक्षा 8 व बॉबी श्रीवास्तव कक्षा 10 संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 की छात्रा तेजस्वी शुक्ला का सबसे अच्छे हिंदुस्तानी का काव्य पाठ अभूतपूर्व रहा।



