*प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता*
Gonda News ::
रुपईडीह ब्लॉक के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय छितौनी में वार्षिक महोत्सव के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा, जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अश्वनी एवं जूनियर शिक्षक संघ के महामंत्री अजीत तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। अवधेश कुमार त्रिपाठी प्रधानाध्यापक/ अध्यक्ष ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता जलेबी दौड़, नीम्बू दौड़, बन्दर कूद, चक्का/गोला फेक, कब्बडी, खो-खो, लम्बी कूद । सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक, कहानी, गीत, वाद विवाद चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य, पकवान, कलात्मक, क्राफ्ट एवं रचनात्मक कार्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआरपी चंद्रशेखर तिवारी, अनुज तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, घनश्याम शुक्ल,राजेश तिवारी मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, चंद्रभान वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, प्रमोद शुक्ला ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में नीलम सचान, अजय दुबे, सूर्य मणि पाण्डेय, मनीष उपाध्याय, अजय पाल, चंदा पाण्डेय, हेमलता ,एन्थोनी जॉन का विशेष योगदान रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 63 विजेता छात्रों हामिद ,रूपाली, इंद्रजीत, शालिनी ,राम किशोर, सतीश, फलक बानो, अनुष्का तिवारी, मानसिंह, पायल वर्मा, आंचल, अंश शर्मा, दीक्षा, रोहित, आयुष, शाहिद, अनीता वर्मा, कार्तिक सोनी, मोनिका, वर्मा, दुर्गा चौरसिया, दीपक शर्मा, संदीप गौतम, प्राची पांडे, दिवाकर शर्मा, बृजमोहन आदि को स्कूल बैग देकर पुरस्कृत किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *