प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता

*पेट्रोल पंप पर लगी ग्राहको की कतार*

*चीनी मिलों ने भी घटाई गन्ना पेराई की रफ्तार*

*प्रशासन की बातचीत का नहीं निकल सका स्थानीय समाधान*

*प्रशासन ने कहा रोजमर्रा की वस्तु प्रचुरता मे है, कहीं पर कोई किल्लत नहीं है, तेल गैस भी खूब है, बुधवार सुबह तक समाधान निकल जाएगा*

Gonda News ::
हिट एंड रन कानून के नए संशोधन के बाद वाहन चालक संघ, देश प्रदेश और जिले के ट्रांसपोर्टरों के संगठन ने इसे गले का फांस बताते हुए आन्दोलन शुरू कर रखा है। ट्रक, टैक्सी, टैंकर और बस ड्राइवर हड़ताल पर चले गये हैं। मंगलवार हड़ताल का दूसरा दिन रहा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो हड़ताल का असर खाद्य वस्तुओं रोजमर्रा के उपयोग मे आने वाले सामानों के अलावा अन्य सामानों के मूल्य पर पड़ रहा है। दो वज़ह से चीजे महँगी होने लगी हैं। हड़ताल का बहाना लेकर चीजों को महंगे रेट पर बेच रहे हैं। तेल गैस की शार्टेज जान बूझकर बताई जा रही है। जबकि प्रशासन ने किसी भी तरह की किल्लत को गलत बताया है। उनका कहना है कि वस्तुए प्रचुरता मे हैं। लोग निश्चिंत रहें।

कालाबाजारी भी बन रहा महंगाई का कारण : लोगों ने कालाबाजारी बढ़ने की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि स्टाक कम होने या माल नहीं होने का बहाना किया जा रहा है, लोग जानबूझकर इसका अधिक दाम ले रहे हैं।

ब्लैक स्टॉक बनाने के कारण बढ़ी महंगाई : प्रशासन का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। ग्राहक बताते हैं कि मार्केट में कमी बताकर उन्हें सामान नहीं दिया जा रहा है। लोग इसे भारी मुनाफे के लिए की जा रही चालाकी बता रहे हैं।

पेट्रोल पंप पर लगीं कतारें : पेट्रोल पंप पर तेल लेने वालों की कतारें लग रही हैं। लोगों को जादा तेल देने से कतराने लगे हैं। वहीं लोग जैसे तैसे तेल लेने की जिद कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ जिला पूर्ति अधिकारी ने डीजल पेट्रॉल पंप ऑपरेटर और गैस डीलरों को आपातकालीन स्थिति के लिए स्टॉक संरक्षित रखने का निर्देश दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *