शिक्षामित्र के निधन पर शोक की लहर
प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता
Gonda News :
शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुर घाट द्वितीय में कार्यरत शिक्षामित्र राम छत्तर शर्मा का सोमवार की सुबह किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह भिटौरा मनकापुर के रहने वाले थे। अनुदेशक के रूप में कार्य करने के बाद उनकी नियुक्ति वर्ष 2007 में शिक्षामित्र के रूप में हुई थी। वर्ष 2015 में समायोजन होने पर उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुर घाट द्वितीय में हुई थी। वर्ष 2017 में समायोजन निरस्त होने के बाद किसी कारणवश उनकी मूल विद्यालय में वापसी नहीं हो पाई। वह लंबे अरसे से मूल विद्यालय में वापसी के लिए प्रयासरत थे। बिगत 2 सप्ताह से उनकी तबीयत बिगड़ती गई। परिजनों ने लखनऊ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से जवाब मिलने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां लीवर और आंत में इंफेक्शन के कारण उनका देहावसान हो गया। राम छत्तर शर्मा ने टेट क्वालीफाई कर लिया था। सुपर टेट में बहुत कम अंकों से पीछे रह गए थे। उनकी उम्र लगभग 53 वर्ष थी।
इनके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां का बोझ बहुत बड़ा था तीन बच्चे थे पत्नी भी बीमार चल रही है ₹10000 में इनका जीवन यापन मुश्किल हो रहा था इनके निधन से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला जिला अध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा महामंत्री शिव मूर्ति पांडे जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्रा मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू सुनील कुमार सिंह राजकुमार अशोक कुमार सिंह शिव कुमार जायसवाल सहित जनपद के शिक्षा मित्रों ने शोक संवेदना व्यक्त की



