*आयुक्त ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर की जा रही तैयारियों का लिया जायजा*
DM Neha Sharma भी रही मौजूद
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
बुधवार को आयुक्त, देवीपाटन मंडल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत लोकसभा कैसरगंज एवं गोण्डा के नामांकन स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी न्यायालय एवं अपर जिलाधिकारी न्यायालय का औचक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों न्यायालयों पर सीसीटीवी कैमरा, नेट कनेक्टिविटी, बैरीकेटिंग सहित अन्य सभी व्यवस्थायें समय से पहले तैयार करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने सबसे पहले जिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण किया, और कहा कि नामांकन से पहले दोनों न्यायालयों पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। इसके बाद उन्होंने अपर जिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर लिया जाय।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।



