युवाओं ने ग्रहण की कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता, जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज विधानसभा करनैलगंज, मेहनौन, और तरबगंज के कई नौजवानों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र एवम् संचालन जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में करनैलगंज विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा सचिव रहे लाल बहादुर कनौजिया, के साथ प्रदीप निषाद, बबलू यादव, निवासी सरैयां करनैलगंज, मनीष दूबे, निवासी ढोढेपुर तरबगंज, अंकुर सिंह निवासी तिर्रे मनोरमा मेहनौंन के साथ अरुण मौर्या निवासी पन्ना बगुलहा विधानसभा कटराबाजार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर कर्नलगंज ब्लॉक के प्रभारी जिला सचिव फूल मोहम्मद, महासचिव अरविंद शुक्ला, शशांक मिश्रा, हरिराम वर्मा, मोहम्मद सलीम कुरैशी, विवेकानंद शुक्ला, ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान की आशा की