खुद की गड़बड़ियों को छुपाने के लिए मुझ पर मढ़े आरोप : विट्टू सिंह
आरोप लगाने वालों ने खुद कर रखे हैं घोटाले
जांच पूरी है अब आंच पहुंचनी है बाकी
पंतनगर स्थित एक रेस्टोरेंट सभागार में मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख
उनके साथ भारी संख्या में प्रधान और बीडीसी रहे मौजूद
प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता

Gonda News ::

मुझ पर आरोप मढ़ने वाले खुद ही घोटाला करके बैठे हैं, इनके कारगुजारी के खिलाफ हुई शिकायत पर जांच हो चुकी है। अब बस कार्रवाई होना बाकी बचा हुआ। कार्रवाई शुरू होते ही इनकी बोलती बंद हो जाएगी।
ये बातें पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार सिंह उर्फ विट्टू सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों पर एक करोड़ रुपये की रिकवरी दो अलग जांच में बन रही है। पंडरी कृपाल ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विट्टू सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी संवैधानिक बैठकों में ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गौतम खुद बैठती हैं। लोगों की सुनवाई करने का कार्य भी वो करती हैं, ऐसे में ऐसे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के पहले के प्रमुखी के कार्यकाल में आरोप लगाने वाले खुद को प्रमुख का प्रतिनिधि बताते थे। और ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों और क्षेत्र की जनता का शोषण करते थे। अब मौजूदा प्रमुखी के कार्यकाल में सबकुछ ठीक चल रहा है। प्रधान और प्रमुख के स्थान पर बैठकर बैठक करने वालों पर कार्रवाई करने के डीएम द्वारा जारी किए गए हालिया आदेश को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विट्टू सिंह ने कहा कि डीएम का आदेश नियम संगत है। उन्होंने सही आदेश जारी किया है। निर्वाचित प्रधान और प्रमुख के स्थान पर बैठकर बैठक करना असंवैधानिक है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विट्टू सिंह भारी संख्या में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। विट्टू सिंह के समर्थन में प्रधान और बीडीसी खड़े दिखे, सभी ने एक सुर में समर्थन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *