मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन का कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा: नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन, आईएएस का भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद, मंत्री नौशाद अहमद, राधे रमण, सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, एवं महामंत्री शिवराम शुक्ला ने स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपने कार्य के प्रति सजग और ईमानदार बने रहने का आग्रह किया, और आश्वासन दिया कि जनपद के किसी भी कर्मचारी को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।



