ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का फर्जी गठन करने वाले सफाई कर्मचारियों को संघ ने थमाई कारण बताओ नोटिस
पंडरी कृपाल ब्लॉक में फ़र्जी चुनाव कराए जाने पर संघ ने अपनाए कड़े तेवर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने विकास खंड पडरी कृपाल में कुछ दिन पहले सफाई कर्मचारी संघ के नाम पर फर्जी व अवैध तरीके से संघ बाय लॉज के विपरीत अपने मन से ब्लॉक का चुनाव करा कर फर्जी गठन कर लिया गया जिसकी जानकारी होने पर जिला संगठन के द्वारा फर्जी गठन किए गए सफाई कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस दिया गया है एक सप्ताह के भीतर साक्ष सहित जवाब न देने पर सफाई कर्मचारी अभिमन्यु कुमार विनोद कुमार मिश्रा राम सिंगर वर्मा अशोक सोनकर मारूत नंदन यादव जुगल किशोर पांडे उपरोक्त सफाई कर्मचारियों की संगठन से प्राथमिक सदस्यता को समाप्त करते हुए संगठन बायलाज के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी उपरोक्त प्रकरण की जानकारी प्रदेश संगठन सहित उच्च अधिकारियों को संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के द्वारा अवगत कराया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *