पंकज सिंह बने उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के गोंडा जिलाध्यक्ष
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोंडा, 17 सितंबर 2024: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के द्वारा आज गोंडा के गांधी पार्क में पंकज सिंह का फूल-माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी ने पंकज कुमार सिंह को गोंडा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि पंकज सिंह कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी विभागों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं को जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर हल कराया जाएगा।

इस मौके पर शिवकुमार, राजेश सिंह, धर्मदत्त मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष, पडरी कृपाल), श्री प्रकाश मिश्रा, ब्रह्मानंद त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, सुधीर करण, राम वर्मा, हरि बक्स सिंह सहित दर्जनों कर्मचारियों ने पंकज सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *