राहुल गांधी पर टिप्पणी विरोध में गोंडा कांग्रेसियों का प्रदर्शन, जिला प्रशासन ने रोका पुतला दहन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष रफीक रैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणियों अपमानजनक बताते हुए इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने इसे रोक दिया।
कांग्रेस भवन से निकले कार्यकर्ताओं को नगरकोतवाल और अन्य सुरक्षा बलों ने हल्का बल प्रयोग कर पुतला छीन लिया, इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रफीक रैनी ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी का परिवार इस देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे चुका है और आज भी वे कश्मीर से कन्याकुमारी तक “मोहब्बत की दुकान” खोल रहे हैं। लेकिन सत्ताधारी दल यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है और लगातार विपक्षी नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे है।
इस विरोध प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य जलील खान, वरिष्ठ नेता मोहम्मद अहमद फारुकी, हनुमान प्रसाद, अजय रस्तोगी, रिजवान बेबी मिश्रा, डॉक्टर मुजीब, इबाद अनवर और अन्य कई प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल रहे।



