डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सालिक राम त्रिपाठी
संगठन के महामंत्री पद को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए हुआ निर्विरोध निर्वाचन
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर किया स्वागत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
गोंडा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अधिवेशन गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में आयोजित किया गया। जिसमें वार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। संगठन के सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए , लेकिन जिला मंत्री के पद पर चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में पीपी मिश्रा व एसपी सिंह मौजूद रहे। पर्यवेक्षक की भूमिका में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा व प्रशासनिक पर्यवेक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय गोविंद शाह ने निभाई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष सालिक राम त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भारती, उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, संगठन मंत्री अवधेश तिवारी संयुक्त मंत्री दिवाकर, कोषाध्यक्ष अब्दुल खालिद, संप्रेक्षक के पद पर अवधेश तिवारी निर्विरोध चुने गए। जिला मंत्री के पद पर चुनाव हुआ, जिसमें आनंद सिंह तथा सुधीर कुमार शुक्ला ने नामांकन किया। इस पद के चुनाव में कुल 133 मत पड़े जिसमें से 103 मत पाकर सुधीर शुक्ला विजई रहे तथा आनंद कुमार सिंह को 30 मत पाकर संतोष करना पड़ा। चुनाव अधिकारी ने संगठन के पदाधिकारी को बधाई दी। इस दौरान कुलदीप मणि त्रिपाठी, सुधाकर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, सुधांशु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।
संगठन के दायित्वों का निर्वहन करने के अलावा सभी कार्यकर्ताओं के हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे
सालिकराम त्रिपाठी, अध्यक्ष



