Akshaya Navami 2024: इस वर्ष अक्षय नवमी का पर्व कार्तिक माह में 10 नवंबर (Akshaya Navami 2024 Date) को मनाया जाएगा।
अक्षय नवमी का दिन भगवान विष्णु और आंवला के पेड़ को समर्पित किया गया है। यदि आप अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अक्षय नवमी की पूजा में विधिपूर्वक भगवान विष्णु जी का चालीसा (Vishnu Chalisa) का पाठ करें साथ ही भगवान विष्णु के मंत्र का जप करे जिससे आपके सभी दुख संकट दूर होंगे। हर वर्ष कार्तिक माह में अक्षय नवमी मनाई जाती है।
इस दिन आंवला पेड़ की पूजा होती है साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन बनाया जाता है।
पूजा के दौरान विष्णु चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है।
अक्षय नवमी का पर्व
जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अक्षय नवमी का दिन शुभ माना जाता है। इस त्योहार को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है।
आइए जानते कि क्या करे इस दिन किन बातों का रखें ध्यान
इस दिन श्रीहरि और धन की देवी मां लक्ष्मी के संग आंवला के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
गरीब लोगों में अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ माना जाता है।
विष्णु चालीसा के पाठ करना चाहिए।
ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे से किसी का अपमान हो।
विष्णु मंत्र
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का भी 108 बार जप करना चाहिए।



