फिट इंडिया टीचर प्रीमियर लीग का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ उद्घाटन
शिक्षकों की खेल प्रतिभा ने किया सभी को मंत्रमुग्ध
खेल मैदान में जीत दर्ज करने को लेकर उतरे खिलाड़ी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

दो दिवसीय फिट इंडिया टीचर प्रीमियर लीग का उद्घाटन  बुधवार को  हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल रामसागर पति त्रिपाठी, प्रांतीय मंत्री आदित्य नारायण मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी सम्मय प्रकाश पाठक, शशांक सिंह और कोमल यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खेल का उद्घाटन फीता काटकर किया।

उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ लखनऊ के सुरेश जायसवाल, जिला अध्यक्षा किरन सिंह, और युटा गोंडा के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आयोजन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और शिक्षक नेता पवन कुमार सिंह ने निभाई। शिक्षक नेता पवन कुमार सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का बुके, प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने शिक्षकों की खेल प्रतिभा को सराहा और इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया।

क्रिकेट प्रतियोगिता: चार क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न

क्रिकेट प्रतियोगिता के चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
1. पहला मैच: वजीरगंज ब्लॉक ने मुजेहना ब्लॉक को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। नितेश मैन ऑफ द मैच रहे।
2. दूसरा मैच: बेलसर ब्लॉक ने इटियाथोक ब्लॉक को हराया। राम कृष्ण सिंह मैन ऑफ द मैच बने।
3. तीसरा मैच: मनकापुर ब्लॉक ने पंडरी कृपाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सतीश चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे।
4. चौथा मैच: तरबगंज ब्लॉक ने छपिया ब्लॉक को हराया। जितेंद्र माहुर मैन ऑफ द मैच बने।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता: मनकापुर बना जिला चैंपियन
वॉलीबॉल के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी उत्साहजनक रहे।
1. पहले सेमीफाइनल में मनकापुर ब्लॉक ने वजीरगंज ब्लॉक को 25-21, 25-19 से हराया।
2. दूसरे सेमीफाइनल में बेलसर ब्लॉक ने मुजेहना ब्लॉक को 25-19, 28-26 से हराया।
फाइनल: मनकापुर ब्लॉक ने बेलसर ब्लॉक को हराकर जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम के कोच पवन कुमार सिंह, कप्तान राम गोपाल, उपकप्तान पुनीत कुमार और प्रवीण ने खुशी जाहिर की।
बैडमिंटन प्रतियोगिता: चैंपियंस की शानदार फेहरिस्त
1. सिंगल्स (45 वर्ष तक): अजय सिंह (मुजेहना) ने पवन कुमार यादव (रूपहडीह) को हराकर खिताब जीता।
2. डबल्स (45 वर्ष तक): अजय कुमार सिंह और रमापति पांडेय की जोड़ी ने यमुना बख्श सिंह और दीपक कुमार की जोड़ी को हराकर जीत दर्ज की।
3. सिंगल्स (45+ आयु वर्ग): अमित श्रीवास्तव ने संजय सिंह (जिला खेल व्यायाम शिक्षक) को हराया।
4. डबल्स (45+ आयु वर्ग): अमित श्रीवास्तव और प्रमोद सिंह ने कोमल यादव (खंड शिक्षा अधिकारी) और बृज भूषण सिंह की जोड़ी को हराकर खिताब जीता।

इस आयोजन को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के अलावा संजय कुमार (सचिव), अजय सिंह (कोषाध्यक्ष), कमलेश कुमार (उपाध्यक्ष), शीतला प्रकाश उपाध्याय, राधे श्याम गुप्ता, राजेश पांडेय, अनिल कुमार सिंह (प्रांतीय सदस्य), मोहित प्रकाश सिंह (मंडल मंत्री), सुधाकर सिंह (मंडल कोषाध्यक्ष), बृजेश कुमार (मंडल संयुक्त मंत्री) सहित कई अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बैडमिंटन, वॉलीबॉल और क्रिकेट में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख खिलाड़ियों और शिक्षकों में नीलम शुक्ला, निवेदिता द्विवेदी, खुशबू सिंह, शाजिया अनवर, सुरभि मौर्या, सुनीता गुप्ता, रुचि सिंह, रूचिता श्रीवास्तव, वीर सिंह, जितेंद्र माहुर, अनुज कुमार, नेहा सिंह, मधु सिंह और अन्य शामिल रहे।

शिक्षक नेता पवन कुमार सिंह ने कहा कि इस आयोजन ने शिक्षकों के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करते हुए फिट इंडिया मूवमेंट को सशक्त किया है। कार्यक्रम का समापन गुरुवार को सायं 3.30 बजे समारोहपूर्वक होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *