पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोंडा कांग्रेस कार्यालय में देश के महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोकसभा में कांग्रेसजनों ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा, “आज हम एक ऐसे महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक प्रगति के कई कीर्तिमान स्थापित किए। जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में था, तब डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने भारत को सुरक्षित रखा। उनके कार्यकाल में ₹30 दिहाड़ी कमाने वाला मजदूर ₹300 तक की मजदूरी पाने लगा। उनका जीवन एक बेदाग सफर था, जिसमें वे कॉलेज लेक्चरर से लेकर प्रधानमंत्री तक के पद पर आसीन हुए।”

शोकसभा में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खान, अनुसूचित प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश सोनकर, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, जैनुल आब्दीन खान, उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन, सैयद अली, महासचिव अरविंद शुक्ला, शाहिद अली कुरेशी, पीसीसी सदस्य बाबा राम सिंगार भारती, हरि श्याम सोनी, वसीम सिद्दीकी, हरिराम वर्मा, अब्दुल्ला खान, और जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सभी ने डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में सहनशक्ति दें।
प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी ने देश को आर्थिक शिखर पर पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश को तरक्की के रास्ते पर पहुंचने में कोई कसर नहीं रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *