धर्मवीर आर्य के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को संजोकर रखने वाले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिषद के संरक्षक धर्मवीर आर्य के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा, “श्री धर्मवीर आर्य का निधन न केवल जनपद बल्कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जिले में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को जीवित रखने का महान कार्य किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से जटाशंकर सिंह, सगीर खान, सुभाष पांडे, जलील अहमद खान, अरविंद शुक्ला, सभासद शाहिद अली कुरेशी, विनय प्रकाश त्रिपाठी रमन, अविनाश मिश्रा, वाजिद अली, सुग्रीव सिंह, मोनू पांडे, मदन दुबे, हरिराम वर्मा, राजू सेवादल, जानकी देवी, और लाल बहादुर कनौजिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. धर्मवीर आर्य को नमन करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। सभा में सभी ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



