प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, दी एक दूसरे को बधाई
कॉग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
वायनाड से लोकसभा सांसद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। एक दूसरे को बधाई देते हुए श्रीमती गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में केक काटा गया तथा लड्डू और रसगुल्ला वितरित किए गए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “प्रियंका गांधी ज़िंदाबाद” जैसे नारों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपरीत मौसम के बावजूद भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव शादाब खान, उपाध्यक्ष सैय्यद अली, महासचिव अरविंद शुक्ला, सभासद शाहिद अली कुरैशी, अविनाश मिश्रा, सचिव सलीम कुरैशी, शहर अध्यक्ष रफी रैनी, अजय रस्तोगी, रिजवान सलीम खान, हरीराम वर्मा, अब्दुल्ला खान, संतोष, और जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।



