किसानों को बताए गए उन्नतिशील खेती के गुर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :
गोंडा
आकांक्षी विकास खण्ड पंडरी कृपाल में किसान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड के कृषकों से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं- पी.एम.किसान सम्मान निधि,यन्त्रीकरण, पी.एम.कुसुम योजना, मृदा स्वास्थ्य जैविक खेती तथा रवी फसल पर विस्तृत परिचर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपनिदेशक कृषि डा.प्रेम कुमार ठाकुर व कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री फेलो डॉ सुरेन्द्र कुमार शुक्ल ने समस्त विभागों को समवन्य बनाकर कार्य करने की प्रेरणा दी गई और समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालने का सार्थक प्रयास किया गया। मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि जगदीश प्रसाद व खाद बीज गोदाम प्रभारी उपेन्द्र प्रताप,व सत्य प्रकाश तिवारी व खण्ड स्तरीय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जागरूक किया गया और किसान समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया।



