Holi 2025 : हिन्दू धर्म में होली का त्योहार बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली के दिन उत्सव में पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है।
इस साल होलिका दहन 13 मार्च को होगा, जबकि रंगों का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।
होली पर कुछ विशेष उपाय अपनाने से नौकरी और व्यापार से संबंधित बाधाओं को दूर किया जा सकता है।
आइए जानते हैं क्या करना चाहिए उपाय
घर में सुख-शांति के लिए होली के दिन करे ये उपाय
यदि घर में बार-बार झगड़े या पारिवारिक तनाव की स्थिति बनी रहती है, तो होलिका दहन की राख को मुख्य द्वार पर छिड़क दें। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है और घर में शांति और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इसके परिणामस्वरूप पारिवारिक संबंध भी मधुर होते हैं।
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए होलिका दहन की रख को लाकर शिव जी पर अर्पित कर देने से शनि दोष से राहत मिलती है



