पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने संभाला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने उन्हें माल्यार्पण कर कुर्सी पर आसीन कराया। इस मौके पर जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
जिले में प्रथम आगमन पर राम प्रताप सिंह ने बालपुर बाजार में स्थित अमर शहीद सुनील कुमार तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहर के आंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, LBS चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री और गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा देवी बक्स सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित सभा में राम प्रताप सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करें।
प्रेस वार्ता के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि उनका लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि वे जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।
भव्य स्वागत में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
इस अवसर पर नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी, पूर्व प्रवक्ता शिव कुमार दूबे, त्रिलोकीनाथ तिवारी, रमा कश्यप, सुभाष पांडे, तव्बाज खां, डॉ. अब्दुल सलाम, पूर्व प्रमुख डा. ओम प्रकाश सिंह, अरुण प्रताप सिंह डिंपल, पीसीसी सदस्य जगदीश यादव, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, शुभम मिश्रा, अब्दुल अजीज, मोहम्मद रफीक प्रधान, पंकज पांडे, बाबर हुसैन, महबूब अहमद एडवोकेट, सगीर खान, हरीराम वर्मा, जेंटल पांडे, इरशाद हुसैन, राज बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, सुरेंद्र बहादुर, चांद खान, प्रद्युम्न शुक्ला, वसीम सिद्दीकी, मुन्ना सहारा, राजू सेवादल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।



